अभिनन्दन के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब

कवि राजेश पुरोहित, भवानीमंडी


एक मार्च उन्नीस को मनाई दीवाली
हर नज़र केवल अभिनंदन के लिए
एक झलक मिल जाए अभिनन्दन
हर जुबान पर अभिनंदन अभिनंदन
पाकिस्तान घुटनों के बल झुका है
अभिन्दन स्वदेश सुरक्षित लौटा है
जांबाज़ पायलेट ने फ़र्ज़ निभाया है
दुनिया से आतंकवाद मिटाया है
देश रक्षा में बैरी को धूल चटाया है
सारे देश हैं हिंदुस्तान के साथ आज
आतंकवाद की फैक्ट्री का हुआ अंत
करोड़ो लोग सेल्यूट कर रहे है आज
अभिनन्दन स्वागत अभिनंदन स्वागत
देश की आन बान शान बचाई जिसने
वह शूरवीर महायोद्धा है अभिनन्दन
देशभक्ति के गीतों से गुंजा सम्पूर्ण देश
आज का नया भारत देशरंग मे डूबा
हर हिंदुस्तानी बोल रहा जय हिन्द
सबसे प्यारा है भारत देश हमारा
पटाखे आतिशबाजी चल रही खूब
मिठाइयां बांटी जा रही है घर घर
एक फरवरी को सबने मनाई दीवाली
जश्न में डूबा हिंदुस्तान आज देखिए
जांबाज़ सपूत अभिनंदन घर लौटा ।