रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)- गुरुवार को नगर के कासिम अली खां जनता इण्टर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट/गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया।
इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर सर्वप्रथम ध्वज शिष्टाचार, शिविर प्रतिभागिता पंजीकरण, स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडागीत, नियम प्रतिज्ञा व सिद्धान्त विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए विभिन्न प्रकार की तालियों के बारे में बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के शुभारंभ पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फुरखान खां ने छात्रों को स्काउट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रशांत कुमार,सारिका दीक्षित, संजय कुमार, सोनू त्रिवेदी,जयकिशोर, रुआबशेर,रऊफ,श्यामबीर, देवेंद्र, आदि मौजूद रहे।