रबी फसलों (गेहूं, जौ, चना, सरसों इत्यादि) की कटाई मड़ाई को दृष्टिगत रखते हुए कृषि यंत्रों व उपकरणों के सर्विस सेंटर, कृषि से संबंधित ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स, टायर, मोबिल आदि के दुकानदारों को अलग-अलग कस्बों में अपनी दुकान को खोलने के लिए छूट प्रदान की गई है । प्रशासन के प्रयास है कि किसानों को कोई परेशानी ना हो और इन दुकानों से कृषक अपने लिए आवश्यक चीजों को ले लें और सर्विसिंग इत्यादि करा सकें । इस हेतु सभी फर्मों के मालिक और उनके दो सहयोगी अर्थात कुल 1+2=3 लोग को अनुमति पत्र/पास निर्गत किया जा रहा है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दी ।
Related Articles
सोशल मीडिया पर अपील सुन समाजसेवी ने उपलब्ध कराया राशन
April 17, 2020
0
कृषि मन्त्री कल बालामऊ में कर सकते हैं किसानों से संवाद
September 9, 2018
0
किसान ऋण मोचन संबन्धी शिकायत दर्ज करने की तिथि अब 20 जनवरी 2018
January 19, 2018
0