75 वर्षीय बूढ़ी अम्मा आग लगने से हुई बेघर

● शादी का सामान जलकर खाक, कैसे होगी शादी की व्यवस्था

रिपोर्ट : मसुरियादीन मौर्य, कौशाम्बी

कौशांबी : थाना सरांय अकिल क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर देवछार (सड़वा) गांव में कल 14-6-2020 भोर में लगभग 2:00 बजे बेलपति 75 वर्ष पति स्वर्गीय छत्रपाल के यहां आग लगने से भारी नुकसान हुआ है । बीती रात परिवार सहित भोजन करने के बाद सारे लोगों को नींद लग गई । अचानक ही पड़ोसियों ने देखा कि आग लगी है । भोर में आग बुझाने के लिए समरसेबल चलवा कर ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया । शादी के सिलसिले में कपड़े और सामान इकट्ठा किया गया था । आग लगने से सभी सामान जलकर खाक हो गया ।

14/06/2020 को शादी कैसे होगा सामान इकट्ठा इस बात को लेकर सभी बहुत चिंता में हैं । आग लगने से 7 बोरी गेहूं, 3 बोरी सरसों, शादी के कुछ कपड़े और एक बच्चे की साइकिल आदि बेशकीमती सामान जलकर खाक हो गया।