कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये किया गया पूरा गांव सेनेटाइज

शरदेन्दु बरेली ‘राहुल’ (सह सम्पादक)

बघौली क्षेत्र में कोरोना की दस्तक के बीच कोविड 19 वायरस कोरोना एवं संचारी रोगो की रोकथाम के लिये गोपार ग्राम सभा में ग्राम प्रधान संगीता वर्मा द्वारा पूरे गांव को प्रभावी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया गया।

Advt.

www.indianvoice24.com से बातचीत मे गोपार ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता वर्मा द्वारा बताया गया कि जब से कोविड19 कोरोना महामारी का संक्रमण चल रहा है तब से वह गांव में समय समय पर प्रभावी दवाओ का छिड़काव करवा रही है । लोगों को मास्क साबुन भी वितरित किए जा रहे हैं । ग्रामीण लोगो के पास संचार के साधन न होने के कारण कोरोना रोकथाम उपाय हेतु एनाउन्स भी कराया जा चुका है । गांव की मुख्य बाजार में कोरोना संक्रमित मिलने से ग्रामीण लोगों के मन में एक भय व्याप्त हो गया जिससे निबटने के लिए ग्रामीणो को जागरुक करने के साथ गांववासियों की सुरक्षा हेतु पुनः गांव को सेनेटाइज कराने का कार्य किया जा रहा है।