एक पशु चोर गिरफ़्तार और दो मौके से फ़रार, तीन भैंस भी बरामद

कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी में इन दिनों पशु चोरों का गिरोह सक्रिय है। पशु चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अभिनंदन सिंह ने अभियान चलाने के लिए मातहतों को सख्त निर्देश दे रखा है।

10 अगस्त 2020 सुबह अझुवा पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुशवाहा मय हमराहियों के साथ गस्त पर थे । ससुर खदेरी नदी पुल के पास पड़िया और भैंस को कुछ लोग पैदल अजुहा की तरफ हांककर ला रहे थे। शक होने पर पुलिस ने पूंछताछ शुरू कर दिया । जिस पर 2 चोर भाग गए। एक को पकड़ कर अझुवा चौकी लाया गया भैंसों को पशु बाजार अझुवा में बंधवा दिया गया। चोर मिथलेश कुमार पुत्र छोटाई निवासी नगरेहा थाना सरांय अकिल कौशाम्बी ने बताया कि बुधराम उर्फ अजय पुत्र रामआसरे , शुभम पुत्र रामभवन एक ही गांव के हैं ,तीन भैंस शिव भवन, रामरूप ,रामनाथ की हैं। पशुओं को बीती रात चुराकर पशु बाजार अझुवा में बेंचने आये थे।मिथलेश ने बताया मुख्य गिरोह का सरगना बुधराम पिकप वाला ही है। उसका पिकप का टायर कमासिन के पास फट गया था। जिससे जानवरों को पैदल ला रहे थे।
अजुहा पुलिस चौकी एस आई विजय कुमार कुशवाहा ने बताया भैंस चोरी का मुकदमा सरांय अकिल थाना में पंजीकृत है। संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है। शेष दो अभियुक्त नगरेहा गांव के ही हैं। बरामद भैंसे और चोर को संबंधित थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। बीते तीन दिन पूर्व अजुहा पुलिस चौकी क्षेत्र के गुरु का पुरवा मजरा शांखा से भी तीन भैंसें चोरी हो गई थी। शीघ्र ही भैंस चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IV24 News कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट