Breaking News

ट्रक और टैंकर की भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय चौराहे पर ट्रक और रिलायंस टैंकर की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। दोनों ड्राइवर गभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस समय सिक्स लेन का निर्माण चल रहा है। जिस पर आबादी क्षेत्र में पुल और बाईपास आदि का निर्माण हो रहा है। इस कारण कहीं कहीं सिंगल लेन से आवागमन हो रहा है।आज सोमवार को सुबह साढे 7 बजे ओमकार सिंह निवासी हरिदासपुर पंजाब ट्रक का टायर फट गया। ओमकार सिंह ड्राइवर और पदम निवासी ग्वालियर,दिलीप सिंह तोमर संगम पारापुर ,रिलायंस टैंकर चालक की अटसराय चौराहे पर आपस मे भिड़ंत हो गयी। जिसमें दोनों ड्राइवर गंभीर घायल हो गए। टैंकर ड्राइवर का पैर फंसने से बहुत देर तक केबिन में फंसा रह गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें निकाल कर दोनों ड्राइवरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

———————-जिला ब्यूरो चीफ IV24 News कौशांबी से मंसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट