दहेजलोभियों ने मांगी कार, लड़की पक्ष की असमर्थता से रिश्ता टूटा

कौशांबी : देश में फैली कोरोना महामारी व लाकडाउन के इस दौर में काम बन्द होने से भुखमरी की कगार में लोग पहुंच गये हैं। वहीं दहेज लोभियों ने सगाई कर शादी के महज दो महीने पहले ही दहेज में कार की मांग की। लड़की पक्ष ने कार देने में असमर्थता जताई तो उन्होंने अपने लड़के का रिश्ता तोड़ अन्यत्र कर दिया।

प्रार्थिनी नसरीन बानो पत्नी रईश अहमद निवासिनी उजहिनी खालसा थाना पुरामुफ्ती ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि अपनी बेटी मेनाज की सगाई सैयद सरावां थाना चरवा जनपद कौशांबी निवासी राहत अली पुत्र तुब्बू के साथ 08/07/2020 को किया था। जिसमें लड़के पक्ष से सगाई में चालिस लोग आए थे। जिसमें पचास हजार नगदी के सहित दो लाख का खर्च आया था।सादी की तारीख 02/11/2020 मुकर्रर की गई थी। लड़की पक्ष सादी की तैयारी कर रहा था कि दहेजलोभियों ने फोन कर चार पहिया कार की मांग की और कहा कि कार नहीं दोगे तो शादी नहीं होगी। प्रार्थिनी ने कप्तान से मिलकर दहेजलोभियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग किया है।

———–शिव सागर मौर्य