अमेठी के जामो में पूरे नाथपण्डित अहद में दबंगो ने एक नाली तोड़ दी । पीड़ित थाने का चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी ।
पीड़ित का आरोप है कि तहरीर के बावजूद पुलिस दबंगो का साथ दे रही है । मालूम हो कि पीड़ित की अनुपस्थित में घर में घुसकर दबंगो ने लाठी और डंडो से घर में घुसकर महिलाओ को पीटा जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आई हैं । सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है ।