कौशाम्बी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा अंतर्गत शनिवार को सीएचसी अधीक्षक की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैम्प लगाकर टेढ़ीमोड में डेंगू की जांचकर जरूरी दिशा निर्देश दिए ।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत थुलगुला के टेढ़ीमोड में सीएचसी अधीक्षक डॉ नीरज सिंह की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगभग एक दर्जन लोगों की डेंगू की जांच की । जांच के दौरान दो लोगो मे डेंगू के लक्षण पाए गए सीएचसी अधीक्षक डॉ नीरज सिंह ने दोनों मरीजो को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया । साथ ही डॉ नीरज सिंह ने लोगो को साफ सफाई रखने समेत अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए । डॉ नीरज सिंह ने यह भी बताया कि रविवार को म्योहरा व शीतलाधाम में कैम्प लगाकर जांच की जाएगी।
जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट