मारुति की टक्कर से किशोरी घायल

कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया नेशनल हाईवे मार्ग किशोरी पार कर रही थी। तभी प्रयागराज की तरफ से तेज रफ्तार मारुति ने टक्कर मार दिया। जिससे खुशबू पुत्री छेददू निवासी सलेमपुर लगभग 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पर पहुंच डायल 112 पुलिस ने पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। जहां पर घायल किशोरी का उपचार चल रहा है ।