निर्माणाधीन सड़क में आए दिन राहगीरों को जाम के झाम से होना पड़ता है दो-चार

जाम के कारण आनंद हुआ जख्मी, जीवन और मौत से जूझ रहा है ।

कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा शाखा रोड में कई महीनों से पीडब्ल्यूडी द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा था। जो दीपावली के दरमियान से सड़क का निर्माण अधूरा बंद पड़ा है। सड़क के दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आने जाने वाले राहगीरों, गाड़ी चालकों, बाइक सवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है।

आज दिनांक 6 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे धान लदा लोडर ने जाम से बचने के लिए गाड़ी पीछे बैठ कर रहा था। बैक करते समय सड़क किनारे खड़े आनंद कुमार रैदास उम्र लगभग दस वर्ष पुत्र संतलाल निवासी शाखा नाम के बालक को लोडर ने रौंद दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लेकिन पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार, जिम्मेदार अधिकारी के कानों में जूं नहीं रेंग रही है।

जिसकी कई बार शिकायत कस्बे के नागरिकों ने जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से अधूरे सड़क निर्माण को अविलंब पूरा कराने के लिए लिखित रूप से शिकायत भी कर चुकी है।
लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों, कर्मचारियों ठेकेदार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। जिससे कोई न कोई सड़क दुर्घटना शाखा मार्ग पर आए दिन होती रहती है।

सड़क निर्माण में काफी अनियमितता भी बढ़ती गई। जिसकी कई बार शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन ठेकेदार से सांठगांठ होने के कारण जिम्मेदार अधिकारी सड़क का निर्माण कराने का जोखिम नहीं उठा रहे हैं।

कौशाम्बी से ब्यूरो रिपोर्ट