पुल की टूटी रेलिंग से हादसों में इजाफा, पर अफसरों को नहीं चिंता

कछौना, हरदोई। कछौना-गौसगंज मार्ग पर शारदा नहर के कलौली पुल संकरा है और पुलिया की रेलिंग टूटी होने के कारण हादसों का स्पाट बन गया है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती हैं। क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के अध्यक्ष रामखेलावन कनौजिया ने इस पुल की रेलिंग मजबूत बनाने की मांग शासन प्रशासन से की।

बताते चलें कछौना कस्बा से गौसगंज मार्ग पर शारदा नहर लखनऊ ब्रांच का कलौली पुल स्थित है। यह काफी पुराना पुल है। यह दो नहरों का पुल है। एक नहर चालू स्थित में है, वहीं दूसरी नहर सूखी है। वह पुल काफी सकरा है। एक एक तरफ पुलिया की रेलिंग टूटी है। जिसके कारण वाहन सीधे सुखी नहर में चले जाते हैं। प्रतिदिन कोई न कोई हादसा होता है। ग्रामीणों के काफी शोर-शराबा करने पर विभाग चंद ईंटे बालू व सीमेंट लगाकर का कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं। उसके चंद दिनों बाद छोटी सी टक्कर से रेलिंग की दीवार टूट जाती है। तीब्र मोड़ होने के कारण आये दिन रेलिंग टूट जाती है। राहगीर घायल हो जाते हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता