कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैयद सरावा गांव के बाहर शनिवार को सुबह 10:00 बजे भट्टे के लोग शौचक्रिया करने गए तो देखा कि ट्रेन लाइन के किनारे अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव देख लोग के अंदर दहशत फैल गयी । लोग के द्वारा सैयद सरावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आजम को फौरन सूचना दी गयी । वह सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे और चरवा थाने में सूचना दी ।
पुलिस में सूचना के बाद मौके पर एसआई प्रांजल कुमार यादव मय फोर्स के साथ पहुंचे और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जहां योगी सरकार में उत्तर प्रदेश आए दिन पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार व जानलेवा हमला को ना देख सुधीर सिंह अर्कवंशी ने पुलिस की मदद करते हुए अहम भूमिका निभाई और अज्ञात शव को उठवा कर पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए मंझनपुर भेजा गया।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट