लखनऊ।
सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष व उनके लोग पर लगा अपहरण करने का आरोप।
अंकिता के पिता ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लखनऊ कमिश्नरेट डीके ठाकुर से की कार्रवाई की माँग।
अंकिता 16 तारिक को घर से पेशी के लिए रवाना हुई उसके बाद हुआ उसका अपरहण।
अपहरण की जानकारी अंकिता ने अपनी बहन रश्मि सिंह को दी।
रश्मि आगरा में रहती है। पेशी के बाद अंकिता को अपनी बहन रश्मी के घर जाना था।
कई दिनों से लगातार मिल रही है फोन पर जान से मारने की धमकी।
अंकिता की बहन रश्मि व उनके पिता द्वारा बताया गया अंकिता की जान को खतरा है।
अंकिता के पिता ने लखनऊ कमिश्नर डीके ठाकुर से कार्रवाई की मांग की।
अंकिता के पिता ने बताया की बेटी को लखनऊ जिला न्यायालय में पेशी के दौरान किया गया अगवा, साथ ही परिवार को दी गयी जान से मारने की धमकी।
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार।
परिजनों के मुताबिक अगवा अंकिता ने अपनी बड़ी बहन को मैसेज के माध्यम से बताई पूरी बात।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी।