आबकारी व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध कच्ची शराब बरामद

कछौना, हरदोई। जनपद हरदोई में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा थाना संडीला के ग्राम मल्हेरा, लोनी खेड़ा में दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान तलाशी मे लगभग 70 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 130 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। दो व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत कार्रवाई की गई हैं।

दबिश के दौरान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 संडीला गिरीश कुमार मय आबकारी स्टाफ एवं थाना संडीला मय पुलिस टीम उपस्थित रहे। इसके साथ ही देशी शराब, विदेशी मदिरा एवं बियर की दुकानों का क्षेत्राधिकारी संडीला के साथ औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन किया गया, पेटियो और पौव्वों पर चस्पा बारकोड एवं क्यूआर कोड को स्कैन किया गया। अनुज्ञापियो एवं विक्रेताओं को नियमानुसार दुकानों का संचालन करने के लिए निर्देशित किया गया है तथा यह भी बताया गया है कि किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता