केरल के कई जनपदों में बारिश का यलो एलर्ट

केरल में तेज बारिश हो रही है। कई निचले इलाके जलमग्‍न हो गये हैं। कन्‍नूर और कासरगौड के अतिरिक्‍त सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने केरल तट के करीब अरब सागर में चक्रवात के बनने के कारण अगले तीन दिन तक व्‍यापक वर्षा का अनुमान जताया है।