राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2022-23 में विकासखंड कछौना के 41 छात्रों ने सफलता अर्जित की थी। रह परीक्षा इसलिए आयोजित की जाती है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई-लिखाई आर्थिक कारण से बीच में ना छूटे। सफल छात्रों को आगे की शिक्षा के छात्रवृत्ति मिलने का मार्ग प्रशस्त्र होता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह ₹1000 मासिक छात्रवृत्ति मिलती है।
शिक्षकों के रुचि न लेने व जागरूकता के अभाव में बड़े पैमाने पर प्रतिवर्ष सैकड़ों छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो जाते हैं। निर्धारित लक्ष्य से काफी कम आवेदन होते हैं संविलियन विद्यालय कछौना में सफल प्रतिभागी छात्र एवं छात्रा अंशु कश्यप, अंशु कुमार, कोमल राठौर, पंकज कुमार, प्रियांशी गौतम, शिवानी, तन्नू, प्राथमिक विद्यालय समसपुर दानिश, संविलियन विद्यालय लालता खेड़ा अंकित कुमार, लक्ष्मी, प्राथमिक विद्यालय समसपुर में सचिन कुमार, संविलियन विद्यालय बिलौनी रवि कुमार, प्राथमिक विद्यालय समसपुर शिखा देवी, सहित कलौली लोन्हारा, मतुआ, पटकुइयाँ, सेमरा कला, मानपुर, पी बी आर गौसगंज, में छात्र सफल रहे।सफल छात्र काफी उत्साहित हैं। पूर्व वर्ष में कछौना के 85 छात्रों ने सफलता अर्जित की थी। अबकी बार प्रदर्शन काफी खराब रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा नौनिहालों के भविष्य को प्रभावित करता है। सैकड़ों छात्र आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं।