हरियावां थाना के कोड़रा गांव में चचेरे भाई की ससुराल आए युवक का गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।पुलिस मौत की वजह तलाशने में जुटी है।
अरवल थाना श्रीमाऊ गांव निवासी संतोष अपने चचेरे भाई कल्लू की ससुराल हरियावा थाना के कोड़रा निवासी श्यामलाल के आया था।बताया गया है वह अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उसकी पत्नी मायके में रहती है। यहां मंगलवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से संतोष का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला इस बात की जानकारी परिजनों को दी गई जानकारी पर असंतोष दो भाइयों में छोटा था दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था।4 माह पहले घर आया था।अभी शादी नहीं हुई थी।ससुराली जन आत्म हत्या की बात कह रहे हैं। उनकी तलाश में जुटी है ।एसओ वीरेन्द्र सिंह तोमर का कहना है।मामले की जांच की जा रही है।