करंट से एक किशोरी की मौत, 3 घायल

           हरदोई– लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीखपुर गांव में हाई वोल्टेज आने के कारण करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गयी है और तीन लोग घायल है । ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है ।
              बावन कस्वे के पावर हाउस से भीखपुर गांव में बिजली सप्लाई होती है रविवार की दोपहर अचानक हाई पावर से बिजली आने लगी अनुराधा (15 ) पुत्री पातीराम टीवी देख रही थी । अनुराधा ने हाई वोल्टेज देखते ही टीवी बंद करना चाही तभी उसके जोरदार करंट लग गया मौके पर ही इसकी दर्दनाक मौत हो गयी। गाँव की रहने वाली रामवती, सुशीला, विट्टू घायल हो गयी। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हाई वोल्टेज आ गया जिससे यह सब हुआ है। कई लोगो की टीवी, फ्रिज, पंखा आदि सामान फुंक गया है ।