37 दिन से गायब किशोरी का पता नहीं, पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

                 कोतवाली क्षेत्र के उत्तर कौंध गांव की एक बालिका को इसी गांव की एक अन्य बालिका शौच के बहाने से घर से बुला ले गयी। परन्तु जब उसका कोई पता नही चला तो पिता ने मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को थाने में दर्ज करायी है। बालिका के पिता का कहना है कि उसकी 20 वर्ष पुत्री को गांव की एक अन्य बालिका 28मार्च उंसके घर आकर शौच के बहाने से अपने साथ लिवा ले गयी।
                    काफी देर तक जब बालिका घर वापस नही आई, तो उसके माता पिता परेशान हो उठे। रात में जाकर जब उस बालिका से पता किया, तो उसने पहले तो इनकार कर दिया। बाद में बताया कि उसे गांव के शिवम, गुड्डू आरख ,शिवकुमार पाल व मुकेश अपने साथ ले गए है, लोक लाज के कारण पहले तो किशोरी के माता पिता उसे तलाशते रहे, परन्तु जब उसका कोई पता नहीं चला ।  किशोरी के पिता ने 37 दिन बाद गुरुवार को थाने में चारो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। किशोरी के पिता ने ये भी आशंका जताई है कि उसकी पुत्री को आरोपी जिस्मफरोशी के धंधे में बेच सकते है अथवा उसकी हत्या कर सकते है। रिपोर्ट दर्ज हो के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।