शौच जा रही महिला को डम्पर ने रौंदा दर्दनाक मौत, लोनार थाना क्षेत्र के सिलवारी गांव का मामला

              लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम सिलवारी में सुबह सवाजपुर हरदोई मार्ग पर गर्भवती महिला को कुचल दिया ।जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
              मंगलवार की सुबह रेखा घर से शौच के लिए निकली थी तभी हरदोई की तरफ से आ रहे तेज डंपर रफ्तार में निकल रहा था। पहले तो बिजली पोल से टकरा गया उसके बाद महिला को कुचलता हुआ पेड़ से टकरा गया गांव के लोगों ने हादसे को लेकर मौके पर एकत्र हो गए वहीं इस हादसे में गर्भवती महिला के पेट से मासूम की मौत हो गई।इस हादसे को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर पहुंचे लोनार कार्यवाहक इंस्पेक्टर जावेद अहमद हरपालपुर पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया। वही ड्राइवर की तलाश की जा रही है बताया गया है।