गांव के बाहर बाग में वृद्ध का शव रस्सी से लटकता देखा गया। मामले की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के झोथूपुर गांव निवासी समर सिंह 50 पुत्र भाई सिंह शनिवार की सुबह गांव से दूर एक बाग में रस्सी के सहारे लटकता देखा गया। ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को लगी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और वह लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे । जहां पर मृतक के पुत्र सुमित ने अपने ही चाचा धर्म सिंह पर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए बताया कि 2 वर्ष पूर्व उसकी दादी रामरती ने 2 बीघा जमीन बेची थी । जिसमें उन्होंने धर्म सिंह को हिस्सा नहीं दिया गया था। उसी बात को लेकर धर्म सिंह अक्सर विवाद किया करता था । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।