अब तक की सबसे बड़ी खबर….
कानपुर कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
चौबेपुर के विकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का जिम्मेदार आतंकी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है.
यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि वह गिरफ्तार हो चुका है.
सूत्रों के अनुसार महाकाल मंदिर थाने में विकास दुबे ने खुद को किया है सरेंडर…
फिलहाल वहां की पुलिस उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जा कर उससे पूछताछ कर रही है. यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है.
आपको बताते चलें की बुधवार को उसके फरीदाबाद में भी देखे जाने को खबर मिली थी…
लेकिन बड़ा सवाल ये भी है बुधवार को फरीदाबाद और एनसीआर में लोकेशन मिलने के बाद आखिर वह उज्जैन कैसे पहुंचा. उज्जैन पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
यूपी पुलिस के पहुंचते ही उसकी ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई की जाएगी. कुछ ही समय में उज्जैन पुलिस इस बात का खुलासा करेगी कि वह यहां कैसे पहुंचा.
सपा सुप्रीमों ने ट्वीट कर इस मामले में सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है ।
“ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके.”