समस्त विकास खण्ड द्वितीय क़िस्त की डिमाण्ड तत्काल भेजना सुनिश्चित करें – पुलकित खरे

23 अगस्त देर सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालयो की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि विकास खण्ड कछौना, माधौगंज, बिलग्राम, पिहानी, भरखनी, भरावन, शाहाबाद तथा साण्डी के कई गाँवो की प्रथम किस्त पूरी है परन्तु द्वितीय किस्त की डिमाण्ड नही आई है। जिसको समस्त खण्ड विकास अधिकारी तत्काल उपलब्ध कराते हुए अवगत कराये।

उन्होने एमआईएस एवं फोटो अपलोडिंग का लक्ष्य प्रत्येक विकास खण्ड प्रतिदिन पूरा करने के निर्देश दिये। इस सम्बन्ध में फोटो अपलोडिंग में माधौगंज का लक्ष्य न पूरा होने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। खण्ड विकास अधिकारी टोडरपुर ने बताया है कि शेष शौचालयो का एमआईएस पूरा होने के उपरान्त फोटो अपलोडिंग करायी जायेगी। उन्होने कहा कि जनपद के 120 कुपोषित गाॅवो में बनने वाले स्लैब एवं शेड के पूर्ण होने पर तीन दिन के अन्दर फोटो एलबम उपलब्ध कराये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार,जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, परियोजना निदेशक, जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, समस्त बीडीओ, एडीओ एवं नोडल अधिकारी मौजूद रहे।