सुरक्षा बलों के एक सैन्य अभियान में जम्मू के सुंजवान सैन्य अड्डे पर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी मारे गये हैं । ये सारे आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे । इस अभियान में सेना के पांच जवानों की शहादत के साथ एक और व्यक्ति को भी अपनी जान गवांनी पड़ी है।
आतंकवादी हमले और सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ में छह महिलायें और बच्चे घायल हुए हैं । एक बच्चे की हालत गंभीर है । सुरक्षाबलों ने सेना के विशेष कमांडों के दस्तों के साथ छिपे हुए आतंकवादियों पर प्रहार किया और उसे सभी उग्रवादियों को मारने में सफलता मिली । मुठभेड़ की जगह और इसके आस-पास व्यापक तलाशी एवं सफाई अभियान चलाया गया है । दो दिनों चले इस अभियान में स्थानीय लोगों का भी बड़ा सहयोग देखने में आया। जगह-जगह में आम लोगों अपने ड्यूटी को अंजाम दे रहे सुरक्षाबलों को खाना-पीने का पानी वगेरह उपलब्ध कराते हुए देखा गया।