पानी की टंकी के निर्माण हेतु 28 पेड़ों की हुई नीलामी

कछौना, हरदोई। विकासखंड कछौना के अंतर्गत ग्राम बिबियापुर में जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित पानी टंकी के निर्माण हेतु गाटा संख्या 2397 पर 28 पेड़ो की नीलामी प्रक्रिया राजस्व टीम व पुलिस के समक्ष सम्पन्न हुई। सभी पेडों की नीलामी 27 हजार पांच सौ रुपये की हुयी।

बताते चलें विकासखंड कछौना की ग्राम सभा महरी के ग्राम बिबियापुर में सरकारी भूमि की गाटा संख्या 2397 पर बबूल, बकैना, सिरसा आदि के अठाईस पेड़ खड़े थे। परंतु यह भूमि पर जल जीवन मिशन के तहत आमजनमानस को शुद्ध पेयजल हेतु पानी की टंकी का निर्माण होना प्रस्तावित हैं। इसी के चलते पेड़ों की नीलामी होनी थी। इसी के चलते गुरुवार को राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा मौका स्थल पर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें सभी 28 पेड़ो का की लागत 25 हजार रुपये रखी गई। इन पेड़ो की नीलामी में बोली के लिए 8 लोगों ने अपने-अपने नाम दर्ज कराएं। जिनमें से 5 लोगों ने बोली में हिस्सा लेने हेतु जमानत धनराशि दो हजार पांच सौ रुपये जमा की थी। परन्तु तीन लोगों ने बोली लगाने से मौका स्थल पर मना कर दिया। तीनों लोगों की जमानत धनराशि वापस कर दी गई। नियामत अली व रामनरेश के बीच 25 हजार रुपये से बोली शुरू हुई। 27 हजार पांच सौ रुपये पर नियामत अली पुत्र शुकुरू निवासी ककरैहिया मजरा गौहानी के पक्ष में संपन्न हो गई। यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा, लेखपाल विशाल अस्थाना, क्षेत्रीय लेखपाल अनिल शुक्ला, पुलिस बल व ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता