वर्षों की भांति इस बार भी हिंदू-मुस्लिम एकता की नजीर बनेगा बिलग्राम

राज चौहान (ब्यूरो प्रमुख हरदोई)-


बिलग्राम- भले ही बिलग्राम का शाब्दिक अर्थ कुछ और ही हो लेकिन विगत कई वर्षों से निरंतर चली आ रही कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला इस बार भी गंगा- जमुनी तहजीब और कौमी एकता की मिसाल बनेगी। कस्बे की नवगठित श्री रामलीला एवं मेला प्रदर्शनी कमेटी के प्रबंधक सुमित शुक्ल ” सुपिन ” ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नगर के सुभाष पार्क में मेला शुभारंभ 1 नवम्बर को होने के साथ दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित होगी ।
मुख्य कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है-
3 नवम्बर- नारद मोह
11 नवम्बर- धनुष यज्ञ
12 नवम्बर- राम बारात
17 नवम्बर- लंका दहन
25 नवम्बर- रावण वध
26 नवम्बर- भरत- मिलाप
27 नवम्बर- राज- तिलक
30 नवम्बर- समापन
ये रहेंगे मीडिया प्रभारी ÷
प्रदीप यादव ( दैनिक जागरण), आरिफ नवाब ” शब्बू “( अमर उजाला), धर्मेन्द्र यादव ( हिंदुस्तान), राजीव शुक्ल, राजीव दीक्षित ( राष्ट्रीय सहारा), सुधीर अवस्थी ( स्वतंत्र भारत), शुभम दीक्षित ( नवभारत टाइम्स), कमरूल खान ( तरूण मित्र), नफीस अहमद, सैफ अली, आशुतोष अग्निहोत्री, शमसुद्दीन व शिव यादव ( अन्तर्ध्वनि- ऐन इनर वाइस) ।