शासन की मन्शा के अनुरूप धान क्रय केन्द्र न संचालित किये जाने पर केन्द्र प्रभारी निलंबित

                 शासन की मन्शा के अनरूप  धान क्रय केन्द्र न संचालित किये जाने पर बेनीगंज क्षेत्र में स्थित आवश्यक खाद्य वस्तु निगम के धान क्रय केन्द्र प्रभारी लखपत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
            ज्ञात हो कि जिलाधिकारी पुलकित खरे के जनपद में कार्यभार गृहण करते ही धान क्रय मे हो रही हीलाहवाली एवं अनियमितताओं की शिकायते प्राप्त हुई थी तद्क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गंभीर रूख अपनाते हुए अधिकारियों को जनपद में संचालित धान क्रय केन्द्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश निर्गत कर दिये गये थे। बेनीगंज स्थित आवश्यक खाद्य वस्तु निगम के धान क्रय केन्द्र की साप्ताहिक समीक्षा की गई जिसमें पाया गया कि केन्द्र समय से नही खुल रहा है। केन्द्र का क्रय लक्ष्य भी नही पूर्ण हुआ। केन्द्र पभारी की संलिप्तता शासन की मन्शा के विपरीत पायी गयी। जिसके कारण बेनीगंज स्थित आवश्यक खाद्य निगम के केन्द्र प्रभारी लखपत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वही जिलाधिकारी ने अन्य केन्द्र प्रभारियों को सचेत करते हुए कहा कि वह अपने केन्द्रों को सरकार की मन्शा नुरू समय से संचालित कर अपने लक्ष्य की पूर्ति प्रत्येक दशा में करना सुनिश्चित करे अन्यथा की दशा में कार्यवाही हेतु तैयार रहे।