केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सी बी आई ने आई एन एक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदम्बरम् को इस महीने की 6 तारीख को एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए सम्मन जारी किया है। आई एन एक्स मीडिया में विदेशी निवेश को मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं के बारे में श्री चिदम्बरम से पूछताछ की जाएगी।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने श्री चिदम्बरम् को इस मामले में तीन जुलाई तक गिरफ्तार नहीं करने की अंतरिम राहत दी थी। यू पी ए सरकार के दौरान विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड द्वारा आई एन एक्स मीडिया को 305 करोड़ रुपये मंजूर किए जाने के मामले में उनकी कथित भूमिका की सी बी आई जांच कर रही है।