एक प्रधान की दबंगई व पुलिस की लापरवाही के कारण भयभीत एक परिवार तीन दिन कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठा रहा। प्रधान पर आवास के नाम पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप है। तीसरे दिन भूंख हड़ताल सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यवाही का भरोसा दिलाकर खत्म करायी।
हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर में तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठा यह परिवार टड़ियावां कोतवाली इलाके के गुलरीपुरवा मजरा अटवा कटैया का है। परिजनों का आरोप है कि इनके परिवार ने मौजूदा प्रधान को वोट नहीं दिया जिससे प्रधान नाराज है और इसी दबंगई के कारण उसको धमकाते है। परिजनों के मुताबिक प्रधान ने छह माह पूर्व पिटाई की थी । जिसके मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अभी तक कार्यवाही नही हुई । जिससे उन लोगों के हौसले बुलंद है और अब धमकाते घूम रहे है । पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है जिससे वह गांव छोड़ने को मज़बूर है। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने तीसरे दिन पीड़ितों से मुलाकात की और कार्यवाही का भरोसा दिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करायी।