कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज 11 उम्‍मीदवारों की अंतिम सूची की जारी

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज 11 उम्‍मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया डॉक्‍टर देवराज पाटिल के स्‍थान पर बदामी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। मुख्‍यमंत्री चामुंडेश्‍वरी सीट पर भी चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने मदिकरी सीट पर भी उम्‍मीदवार बदला है, अब इस सीट पर के. पी. चन्‍द्रकला चुनाव लड़ेगी, इससे पहले एच. एस. चन्‍द्रमोली का नाम प्रस्‍तावित था जो मेहुल चौकसी के वकील बताये गये हैं।