रक्षाबंधन पर भीड़ के आगे कम पड़ गयीं रोडवेज बसें

           हरदोई- भाई और बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़ के आगे रोडवेज के इंतजाम धरे रह गए।सभी रूटों पर लगाई गईं अतिरिक्त बसें भी कम पड़ गईं। बसों में सीट पाने के लिए सवारियों में मारामारी मची रही।
            रविवार को रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए निकली बहनों की भीड़ नए बस अड्डे पर उमड़ती दिखी। पहले से तैयार रोडवेज ने बसों के पर्याप्त इंतजाम किए थे, लेकिन भीड़ के आगे रोडवेज की बसें कम पड़ गई। सुबह से नए बस अड्डे पर उमड़ी भीड़ में बसों की सीट पाने के लिए मारामारी मची रही।वही शहर में पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ा।वही जिले के सभी थानों में थाना प्रभारियों ने डीजीपी के आदेशों के तहत महिलाओं बालिकाओं व थाने में तैनात महिला आरक्षियों से राखी बंधवाई और रक्षा का संकल्प लिया।