शराबी युवक ने रेलवे ट्रैक पर काटा हंगामा

प्रेम द्विवेदी :

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजू पुत्र भीखम निवासी हड्डीपुरवा समय करीब सुबह 10 बचकर 40 मिनट पर शराब के नशे में धुत होकर रेलवे लाइन पर लेट गया । उसी लाइन पर मालगाड़ी आ रही थी जो कि बघौली स्टेशन पर ही खड़ी थी और हरदोई की ओर सिग्नल मिलने के बाद चलने लगी थी । वहीं दूसरी ओर से भी ट्रेन आ रही थी दोनों ओर से ट्रेनों को आता देखकर रेलवे कर्मचारियों ने शराबी युवक को वहां से भगाया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया ।

इस संबंध में रेलवे स्टेशन मास्टर रामरतन ने बताया कि यह पड़ोस के ही गांव का शराबी व्यक्ति है, जिसकी औरत चली गई है । उसी को लेकर यह तमाशा किया करता है । लेकिन रेलवे कर्मचारियों की सक्रियता के कारण हादसा टल गया है और कोई भी ट्रेन बाधित नहीं हुई है ।