अझुवा में कोटेदार ने गरीबों का हक़ मारा, राशन के साथ नहीं दिया चना

Corruption Feature IV24

अझुवा अहमद :

कौशाम्बी :- नगर पंचायत अझुवा में सरकारी राशन की दुकान पर आने वाले चावल, गेहूँ और चने में से उपभोक्ताओं को चना नहीं दिया गया । राशन कार्ड धारकों द्वारा नाराज़गी व्यक्त की गयी है ।

अझुवा की कोटेदार ममता देवी पति के पति सुधीर कुमार कोटे का संचालन करते हैं । राशन बांटते हुए कुछ व्यक्ति को राशन में सिर्फ चावल और गेहूँ देकर जाने को कहा तो उन व्यक्तियों ने कहा कि आपने चना नहीं दिया । इस पर कोटेदार ने कहा कि नये राशन कार्ड वालों को चना नहीं मिलेगा । सरकारी आदेश है कि चना केवल पुराने कार्ड-धारकों को मिलेगा, अब जाइए और यह कहकर जाने को कहा । ग़रीब व्यक्तियों का दुखड़ा जब पत्रकारों तक पहुँचा तो वह कोटेदार के पास पहुँचे और सुधीर कुमार से राशन के बारे मे पूछताछ की । जब कोटेदार से चना न देने के बारे में पूछा तो वह बोला कि चना सभी को दिया जा रहा है । फिर इस मामले से बचने के लिए पूरा मामला अधिकारियों के ऊपर डाल दिया और कहा कि ऊपर से चना पूरा नहीं मिलता है ।


IV24 NEWS Crime Reporter
अनीस अहमद, कौशाम्बी 7470911400