सड़क पर बरसी मांगुर, भीड़ ने जमकर मचायी लूट

जिला कौशाम्बी ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य :

सड़क पर बरसी मांगुर, भीड़ ने जमकर लूटी

कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के नगर पंचायत अझुवा के पुराने बस स्टैंड के पास NH2 पर मछली से भरी कन्टेनर का पीछे का दरवाजा खुल जाने से मांगुर मछली के बच्चे हाईवे रोड पर गिर गए। लोगों ने रोड पर मछली गिरते हुए देख लोगों की कुछ समय के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई और रोड पर मछली को लोगों ने लूटना शुरू कर दिया। वह दौड दौड़ कर मछली पकडते रहे और मछली पडने वाले लोगों के चेहरे पर एक खुशी की झलक देखने को मिली । देखते देखते लोगों की भीड़ इतनी इकट्ठा हो गई कि कुछ ही पल मे गिरी हुई मछली रोड से लोगों ने चुुुन लींं ।