अपनी बहन के यहां सात दिन पहले हरियावां थाना क्षेत्र के हुगुवापुर में एक युवती आग से झुलस गई थी। तभी से उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इससे पुलिस ने शव का पंचनामा ड्टारा।
बघौली थाना के बरवा पुरवा निवासी शिल्पी एक माह पहले अपनी बहन ऊषा निवासी हुगुआपुर थाना हरियावां गई थी। वहां पर सात दिनपहले परिजनों के मुताबिक खाना बनाते समय शिल्पी आग से झुलस गई थी। इस पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में ड्टार्ती कराया था। जहां पर इलाज चल रहा था। शनिवार को शिल्पी की और हालत बिगड़ गई। देर रात में दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों मेें मातम पसर गया। परिजनों के मुताबिक शिल्पी तीन बहनों में छोटी थी, दो भाई है।