रामू बाजपेयी पाली-
पाली नगर के प्राचीन मन्दिर माँ पंथवाली देवी मंदिर पर 22 मार्च 2018 को एक भव्य दुर्गा जागरण वैशाली जागरण ग्रुप शाहजहांपुर द्वारा किया जाएगा। जिसमें काफी दूर-दूर से कलाकारों को बुलाया गया है । मन्दिर कमेटी ने बताया कि भजन गायकों में रामकुमार लक्खा दिल्ली और रश्मि सिंह जी प्रमुखता से होंगे । इसके साथ ही ज्वाला जी ज्योति का आगमन 19 मार्च को गाजे बाजे के साथ होगा । कमेटी ने यह भी कहा कि सभी आने वाले भक्तों का कमेटी स्वागत करती है । आने वाले भक्तजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।