फांसी पर लटकता मिला महिला का शव

मासूम बच्ची की गवाही, फूफा बुआ चाचा चाची दादी ने मारकर लटकाया

                    एक महिला का शव बाग में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।महिला की मासूम पुत्री ने अपने ही फूफा बुआ चाचा चाची दादी पर पिटाई करके मारकर लटकाने का आरोप लगाया है।
    मामला हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सिरसौली गांव का है।यहां की रहने वाली सीमा 30 पत्नी सुभाष का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया तो सनसनी फैल गयी।मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
      मृतका की मासूम पुत्री सलोनी ने बताया कि उसके पापा की मौत करीब तीन महीने पहले हुई है।पापा की मौत के बाद से ही उसकी माँ को उसके फूफा गुड्डू बुआ छोटी बिटिया चाचा रामभजन चाची लक्ष्मी व दादी परेशान करती थी और उसे इन लोगों ने मारकर लटकाया है।मासूम की गवाही पर अब पुलिस मामले की जांच में लगी है।