जिलाधिकारी बदायूं श्री दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा कस्बा सहसवान जनपद बदायूँ में पैदल गश्त कर जनता से जनसंपर्क किया गया । पैदल गश्त में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ डॉ0 एसपी सिंह, क्षेत्राधिकारी सहसवान, प्रभारी निरीक्षक सहसवान मय फोर्स के शामिल रहे ।
जिलाधिकारी महोदय एवं एसएसपी बदायूँ द्वारा जनसंपर्क कर जनता की समस्याओं के बारे में जाना गया तथा निस्तारण हेतु संबंधित को दिश-निर्देश दिये गये । सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया, अतिक्रमण न हटाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाने के निर्देश दिये गये । जिससे रास्तों पर यातायात सुगमता से चल सके तथा जाम जैसी समास्याओं का जनता को सामना न करना पड़े । सहसवान के सभी नगरवासियों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने तथा साफ-सफाई में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी । सर्राफा बाजार की दुकानों पर सीसीटीवी लगाने हेतु निर्देशित किया गया । यातायात नियमों का पलान करते हुये दो पहिया वाहनों पर हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया ।