प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 24 जनवरी को रसखान प्रेक्षागृह में यू0पी0 दिवस का भव्य आयोजन मा0 प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में किया जायेगा । यू0पी0 दिवस आयोजन के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यू0पी0 दिवस पर सभी कल्याणकारी एवं लाभार्थी परक योजनाओं के लाभार्थियों को मा0 मंत्री जी द्वारा योजनाओं के स्वीकृत पत्र प्रदान किये जायेगें ।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास एवं स्वर्णिम भविष्य पर प्रबुद्वजनों की विचार गोष्ठी की जायेगी जिसमें प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किये जाने हेतु लिये गये संकल्प एवं उसे पूर्ण करने हेतु सरकार के दृढ़ निश्चय की पूर्ण जानकारी दी जायेगी तथा जनपद के स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा । उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कार्यो का लोकापर्ण व शिलान्यास, सौभाग्य योजना के विद्युत कनेक्शन, उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन,आजिविका मिशन,जननी सुरक्षा,वृद्वा,विधवा,दिव्यांग पेंशन,ग्रामीण शौचालय निर्माण, कृषि यं़त्र आदि योजनाओं के लाभार्थियों को मा0 मंत्री जी द्वारा स्वीकृत पत्र प्रदान किये जायेगें ।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यू0पी0 दिवस का आयोजन की समस्त तैयारियां कल तक पूरी कर ली जाये तथा लाभार्थियों को लाने की व्यवस्था संबंधित विभाग द्वारा की जायेगी । उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि प्रेक्षागृह की साफ-सफाई की व्यापक स्तर पर कराई जाये तथा कार्यक्रम के तहत पेयजल हेतु पानी टैंकर की व्यवस्था भी करें । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी0एन0चतुर्वेदी,अपर जिलाधिकारी डा0 विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव,अधिशासी अभियंता पी0डबलू0डी0प्रान्तीय खंड अजय वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार,जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।