इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारणी का हुआ गठन, अनुराधा मिश्रा प्रेसिडेंट और शिवानी वर्मा सेक्रेटरी चुनी गईं

            हरदोई- इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारणी का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अनुराधा मिश्रा को प्रेसिडेंट और शिवानी वर्मा को सेक्रेटरी चुना गया। नेहा नारायण को वाईस प्रेजिडेंट, आईएसओ रूपाली खन्ना, ट्रेजरार रागिनी तिवारी, एडिटर हरप्रीत कौर, अनीता पाण्डेय का भी चयन किया गया।
          इस अवसर पर पूर्व प्रेजिडेंट चित्रा बाजपेई कि उपस्थिति में डिस्ट्रिक्ट चेयर मैन 311 श्रीमती सोनल बंसल ने अनुराधा मिश्रा को कॉलर धारण कराया। सभी टीम मेंबर को बैच से अलंकृत किया गया। वंदेमातरम् गान के साथ मुख्य अतिथि श्रीमती सोनल बंसल , नगरपालिक चेयर मैन सुख सागर मिश्र , अविनाश मिश्र  प्रमोद बाजपेई , राजीव मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। गणेश वंदना और स्वागत गीत नेहा नारायण ने प्रस्तुत किआ।
             चित्रा बाजपेई पूर्व प्रेजिडेंट ने विगत वर्षो की रिपोर्ट पेश की  डॉ शिवानी मिश्रा ने मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए स्वागत किया। सेक्रेटरी शिवानी वर्मा ने क्लव की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की ऑडिटर हरप्रीत कौर ने विगत 2015 से 2018 सत्र के पॉवर पॉइंट  क्रिया कलापो को वीडियो ऑडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। लिटरेसी रिपोर्ट सदस्य अनीता पाण्डेय ने प्रस्तुत की। स्किल डेवलॅपमेंट की आख्या पूजा जैन ने दी। मुख्य अतिथि श्रीमती बंसल नें अपने सम्बोधन में हरदोई क्लब के काम काज की जम कर तारीफ की और अधिक सेवा भाव से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा हरदोई क्लब के कई कामो अनुकरणीय  बताया और कहा की हर जगह कुछ न कुछ नया सिखने को मिलता रहता है हरदोई क्लब विजिट को यादगार बताया।  क्लब प्रेजिडेंट अनुराधा मिश्रा ने आगामी योजना पर  बताया की लीगल लिटरेसी ,हेल्थ कैम्प , एजुकेसनल स्पोर्ट ,सहित सामाजिक सहायता के कार्यक्रम आयोजि किये जायेगे इस अवसर पर राखी महेन्द्रा,मीना टंडन, राजवर्धन सिंह राजू, सहित क्लब के समस्त सदस्य मौजूद रहे।संचालन श्रीमती इंदु शुक्ला ने किया राष्ट्र्गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।