राजेश पुरोहित, भवानीमंडी
दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान के काव्य मंच पर २ जुलाई से चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय उद्घोषक विनोद वर्मा दुर्गेश जी अध्यक्ष हरियाणा इकाई साहित्य संगम संस्थान के संचालन से हुआ।
इस अवसर पर पूर्व सचिव विधान परिषद् उत्तर प्रदेश आ० अशोक चौधरी साहब पूर्व जनपद न्यायाधीश महोदय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, विशिष्ट अतिथि आ० प्रशांत करण जी पूर्व आईपीएस अधिकारी ने अपने संबोधन में संस्थान की साहित्यिक गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया। उद्धाटन समारोह में देश विदेश के १२५ साहित्यकारों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आस्ट्रेलिया से आ० छगनलाल मुथा जी, मलेशिया से आ० अर्चना श्रीवास्तव जी, दुबई से इंजीनियरिंग विनय गौतम विनम्र जी व अमेरिका से दोहाशाला अधीक्षिका आ० अनिता सुधीर आख्या जी ने साहित्यकारों का उत्साहवर्धन किया। आ० अशोक चौधरी साहब और डॉ० माना भट्ट दीदी पूर्व जिला न्यायाधीशा ने दिनभर मंच पर उपस्थित रहकर साहित्यकारों का हौसला बढ़ाया। रात नौ बजे कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी प्रतिभागियों को सम्मानपत्र प्रदान किया गया।