बेहंदर के सुभानखेड़ा गांव में बिजली के तारों की चिंगारी ने आज आधा दर्जन किसानों की फसल तबाह कर दी । जानकारी के मुताबिक गांव के किसान सुरेश पाल सन ऑफ बृज नंदन, अजय कुमार सन ऑफ रामदयाल, सुभाष चंद्र सन ऑफ रामदयाल, शिव कुमार सन ऑफ रामदयाल, नीरज सन ऑफ श्री कृष्ण, रजनीश सन ऑफ श्री कृष्ण और ओंकार सन ऑफ भैयालाल के खेतों में सुबह 7:30 के लगभग शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गयी । जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते 10 बीघा (2.5 हेक्टेयर) गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी थी । इस बार गेहूं की फसल बहुत ही अच्छी बतायी जा रही है । आग लगने से अनुमानतः 2.30 लाख का सीधा नुकसान हुआ है । क्षेत्रीय लेखपाल के अलावा कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर किसानों की पीड़ा सुनने नहीं पहुंचा है । किसानों में इसे लेकर रोष है ।
Related Articles
बहू को जलाने वाले पति व ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
December 26, 2017
0
ससुरालियों ने मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता को लगायी आग, हालत गम्भीर
December 7, 2017
0
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग
April 17, 2018
0