इस बीच, जनता दल सेकुलर नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें राज्य में नई सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया है। आज बेंगलूरू में मीडिया से बातचीत में श्री कुमारस्वामी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होगा। श्री स्वामी ने यह भी बताया कि राज्यपाल ने जनता दल सेक्युलर-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत सिद्ध करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इससे पहले, कुमारस्वामी ने राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।