लोनार कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार त्यागी को हार्ट अटैक पड़ गया। आनन फानन में उंनको साथी पुलिस कर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि उंनको यह तीसरा अटैक पड़ा है। इंस्पेक्टर के हार्ट अटैक की सूचना मिलते ही एएसपी निधि सोनकर जिला अस्पताल पहुंची और हाल चाल लिया।