ऐतिहासिक घंटाघर की घड़ी चालू :- जिलाधिकारी

              जनपद के ऐतिहासिक घंटाघर भवन में लगी घड़ी जो विगत पांच वर्षो से बन्द थी जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इसका संज्ञान लेते हुए बाहर से तकनीकी कर्मचारियों को बुलाकर उसे चालू कराया गया तथा विगत कई वर्षो से खराब पड़े छोटे फब्बारे को भी चालू कराया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने घंटाघर में सफाई व्यवस्था के साथ समुचित प्रकाश व्यवस्था भी कराई गयी है और घंटाघर की सुरक्षा एवं सुरक्षा के लिए होमगार्डो की तैनाती भी की गयी है । जिलाधिकारी द्वारा इस ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर भवन व क्षेत्र का कायाकल्प कराकर हरदोई को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के प्रयास एवं घंटाघर की घड़ी को चलवाने तथा क्षेत्र का अच्छा विकास करने पर जिले के नागरिकों ने जिलाधिकारी को साधुवाद दिया है।