राजेश पुरोहित:-
कौशल्या सेवा फाउंडेशन, दरभंगा बिहार कोरोना माहमारी के दौरान जागरूकता के लिए प्रयासरत है। कौशल्यासेवा फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर व भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है।
कोरोना वारियर्स को ऑनलाइन सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। कौशल्या कौशल्या सेवा फाउंडेशन देश की उन प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए हौंसला अफजाई करती है जो सामाजिक साहित्यिक क्षेत्र में या अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं।
कौशल्यासेवा फाउंडेशन के संस्थापक एवम अध्यक्ष कैप्टन जय शंकर झा कहते हैं कि सफलता आपका जन्मसिद्ध अधिकार है। एक गरीब से गरीब व्यक्ति भी सफल और संतुष्ट जीवन जी सकता है। मात्र अपने अंदर की खोई हुई प्रतिभा को पहचान कर उसे तराशने की आवश्यकता है। फिर आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकते है और अपने जीवन स्तर को बेहतर कर सकते है। कौशल्यासेवा फाउंडेशन आपके सफल और संतुष्ट जीवन के लिए कामना करता है।
कौशल्यासेवा फाउंडेशन युवानों-युवतियों के विचारों और उनकी कौशल क्षमता से प्रेरित होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा उनकी हौसला अफजाई करने के लिए कटिबद्ध है । प्राकृतिक संसाधनों को संजोने तथा आम जन मानस में प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ाने एवं उन्हें स्वस्थ रहने और नशामुक्त करने के लिए संस्था तत्पर है ।
सभी से अपील की गयी कि भारत सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का का पालन करें। जिस तरह अभी तक एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य का पालन किया गया उसी प्रकार करें और इस वैश्विक महामारी से खुद को व अपने परिवार को बचा कर रखें । ध्यान रहे जान है तो जहान है । संस्थापक निदेशक नेहा जय शंकर झा ने बताया कि कौशल्यासेवा फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण, मानव कल्याण के कार्य, खेल, कला, संस्कृति ,पशु कल्याण, जैविक उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, महिला कल्याण सम्बन्धी कार्य, मानव अधिकार, विश्व शांति, युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रेरित करने सम्बन्धी कई कार्य करती है।