● कोखराज थाना क्षेत्र के पल्टीपुर गाँव के किनारे कुएँ में युवक की लाश मिलने से फैली इलाके में सनसनी ।
● हत्या या आत्महत्या उलझा मामला, पुलिस जाँच में जुटी
कौशांबी : उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी के थाना कोखराज गाँव में रविवार की रात में युवक महेश से पारिवारिक झगड़ा हुआ था । झगड़े के बाद रात में पूरा परिवार सो गया था ।
29/06/2020 को सुबह गाँव के लोगों ने खेत के किनारे स्थित कुएं में एक युवक की लाश देखी, घटना की सूचना मिलते ही गाँव में सनसनी फैल गई । घटनास्थल पर पहुँचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कुएँ से लाश को निकाला, कोखराज पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा । स्थानीय चौकी इंचार्ज राजीव नारायण सिंह का कहना है कि जाँच के बाद जो भी सबूत मिलेगा, उस पर आगे कार्यवाही की जाएगी ।
ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य