अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलम्पियाड में सेन्ट्रल स्कूल के 17 बच्चों ने अपनी मेधा साबित की, जिनमे 06 को ज़ोनल गोल्ड मैडल मिला है। ज़ोनल गोल्ड मैडल पाने वालों में चौथी कक्षा के अथर्व शुक्ला ने कमाल कर दिया। उसने ओलम्पियाड में इंटरनेशनल चौथी रैंक के साथ ₹1667 का ईनाम भी हासिल किया। आज प्रिन्सिपल के0एल0 किशोर में विजेता सभी बच्चों को मैडल और सर्टिफ़िकेट प्रदान किए। ओलम्पियाड के संयोजक/पुस्तकालयाध्यक्ष जे0के0 कुशवाहा ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। मैडल हासिल करने वाले होनहारों में चौथी कक्षा के अथर्व शुक्ला व विशाल यादव, छठी कक्षा के हिमांशु कुशवाहा, पार्थ मिश्रा, प्रियांशु कुशवाहा, आलेख्या सारस्वत, अंकुश प्रताप सिंह, अभया मिश्रा, निवेदिता वर्मा, गोपाल वर्मा व आर्यन सिंह, सातवीं कक्षा की निवेदिता मिश्रा, ईशान अग्निहोत्री व आर्यन यादव और आठवीं कक्षा के कार्तिकेय मिश्रा, आकाश राजपूत व अपर्णा सिंह शामिल हैं।